{"_id":"6852b1912f7fe1980a0fa342","slug":"video-drunkards-attacked-a-vehicle-carrying-liquor-to-rob-it-the-driver-got-injured-in-the-attac-2025-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"शराब परिवहन कर रहे वाहन को लूटने शराबियों ने किया वाहन पर हमला, हमले में वाहन चालक हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब परिवहन कर रहे वाहन को लूटने शराबियों ने किया वाहन पर हमला, हमले में वाहन चालक हुआ घायल
कोरबा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 06:01 PM IST
Link Copied
कोरबा के उरगा थाना अंतर्गत तिलकेजा मुख्य मार्ग पर शराब दुकान में शराब परिवहन के लिए लगे वाहन पर आसामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया जहां इस घटना में वाहन चालक को चोंटे आई हैं इस घटना के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और हमलावर मौके से फरार हो गए।वही चालक ने इसकी जानकारी वाहन मालिक और एजेंसी को दी।बताया जा रहा है कि माजदा क्रमांक सीजी 16 ए 2400 आबकारी विभाग के द्वारा शराब परिवहन के लिए लगाई गई है जो शराब दुकान में शराब परिवहन कर वापस वेयर हाउस जांजगीर चांपा लौट रहा था इस दौरान चालक जब तिलकेजा के पास पहुचा ही था कि अचानक बाइक सवार तीन लोगो ने वाहन रूकवाया और शराब चालक से शराब देने की मांग कर रहे थे नही देने पर वाहन में हमला कर चालक से मारपीट शुरू कर दी जहा इस मारपीट में चालक को चोंटे आई है।
वह इस घटना के बाद मारपीट करने वाले मौके से फरार हो गए।बताया जा रहा है कि वाहन में शराब नही था परिवहन कर वापस लौट रहा था जब चालक ने शराब नही होने की बात कही तब उन लोगों ने हमला कर दिया किसी तरह वो अपना जान बचाया। इस मारपीट में वाहन में खून के निशान मिले हैं वही वाहन में लगे आबकारी विभाग लिखा हुआ था उसे निकाल दिया गया है।इस मामले में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रमेश अग्रवाल ने बताया कि घटना से जानकारी सामने आई है वही 1 अप्रैल से शराब दुकानों में परिवहन का काम एक निजी कंपनी को दे दिया गया है वही सर आपके सप्लाई जांजगीर चांपा जिले से कोरबा के शराब दुकानों में हो रही है। उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि चालक संतोष दास के द्वारा शिकायत दी गई है आगे मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।