राजनांदगांव नवगठित जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी पुलिस ने एक बार फिर अवैध शराब के परिवहन पर नकेल कसते हुए बड़ी कार्रवाई की हैं,पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब परिवहन कर रहें एक ट्रक को मानपुर थाना क्षेत्र के एसडीएम कार्यालय के सामने पकड़ा हैं,पुलिस ने ट्रक से 800 पेटी अवैध शराब बरामद किया हैं,जिसकी कीमत 51 लाख रुपए आंकी गई हैं,इसके साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त ट्रक की कीमत 25 लाख रुपए आंकी हैं।
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि ट्रक क्रमांक CG 15 DZ 4515 का ड्राइवर बलराम सिंह,ट्रक में अवैध रूप से शराब भरकर मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ होते हुए महाराष्ट्र जा रहा था,पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मानपुर थाना क्षेत्र में आरोपी को ट्रक सहित धर दबोचा हैं,आरोपी ट्रक ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि महाराष्ट्र में शैलेश नामक व्यक्ति के पास शराब अनलोड किया थाना था,पुलिस ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है आगे की कार्रवाई में जुटी हुई हैं।
.- फोटो : credit
.- फोटो : credit