{"_id":"69a457854e3421ce7809b951","slug":"flag-march-rajnandgoan-news-c-1-1-noi1496-4007242-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"राजनांदगांव में सुरक्षा चाक चौबंद: होली से पहले फ्लैग मार्च, 700 से अधिक पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनांदगांव में सुरक्षा चाक चौबंद: होली से पहले फ्लैग मार्च, 700 से अधिक पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 01 Mar 2026 08:54 PM IST
राजनांदगांव में आगामी होली त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की मौजूदगी में शहर के गुरुद्वारा चौक से फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। होली के दौरान 700 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे और सभी की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है।
गुरुद्वारा चौक से शुरू हुआ फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकला। इसमें लगभग 300 पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, थाना प्रभारियों और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में यह मार्च निकाला गया। इसका उद्देश्य होली को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना और असामाजिक तत्वों में भय उत्पन्न करना है।
शहर में 100 से अधिक फिक्स प्वाइंट बनाए गए हैं। 50 से अधिक पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार गश्त करेंगी। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। ड्रोन कैमरे से पूरे शहर की निगरानी की जाएगी। होली के मद्देनजर अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।