{"_id":"69a4072efbd82909d30b39da","slug":"video-brabka-ma-cathara-garahanae-ka-calta-9-ghata-pahal-btha-ha-jaega-shara-lthhashavara-mahathava-mathara-ka-kapata-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में चंद्र ग्रहण के चलते 9 घंटे पहले बंद हो जाएंगे श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में चंद्र ग्रहण के चलते 9 घंटे पहले बंद हो जाएंगे श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर के कपाट
यूपी के बाराबंकी में दो मार्च को रामनगर क्षेत्र में परंपरागत विधि-विधान से होलिका दहन किया जाएगा। वहीं तीन मार्च को वर्ष के पहले चंद्र ग्रहण के कारण श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर के कपाट निर्धारित समय से 9 घंटे पहले बंद कर दिए जाएंगे। मंदिर के पुजारी पंडित आदित्यनाथ तिवारी के अनुसार ग्रहण काल के दौरान मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन पर रोक रहेगी।ग्रहण समाप्ति के बाद विधिवत शुद्धिकरण एवं पूजन के उपरांत पुनः कपाट खोले जाएंगे। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे ग्रहण अवधि को ध्यान में रखते हुए दर्शन की योजना बनाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। होली के दिन भगवान भोलेनाथ के साथ पहले रंग लगाकर तब लोग होली की शुरुआत करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।