{"_id":"69a40cb1a49c86a89d05383e","slug":"video-napal-canava-ka-lkara-3-sa-5-maraca-taka-bharaica-ma-rapaiidaha-sama-rahaga-btha-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"नेपाल चुनाव को लेकर 3 से 5 मार्च तक बहराइच में रुपईडीहा सीमा रहेगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल चुनाव को लेकर 3 से 5 मार्च तक बहराइच में रुपईडीहा सीमा रहेगी बंद
बहराइच में पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल में 5 मार्च को होने वाले आम चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा 3 मार्च से 5 मार्च तक बंद रहेगी। सीमा बंदी की सूचना के बाद सीमावर्ती क्षेत्र में खरीदारी करने वालों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। रुपईडीहा बाजार में नेपाली ग्राहकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है और बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है।
इसी क्रम में रुपईडीहा सीमा चौकी पर सशस्त्र सीमा बल के आईजी रतन संजय द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। उन्होंने आवागमन करने वाले नागरिकों की जांच प्रक्रिया का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीमावर्ती क्षेत्र और नो मेंस लैंड का भी भ्रमण किया गया। इस अवसर पर कमांडेंट गंगा सिंह उदावत तथा सहायक कमांडेंट शिवम कुमार भी उपस्थित रहे।
सीमा पर आने-जाने वाले लोगों की जांच सीसीटीवी कैमरों, स्कैनर, डॉग स्क्वायड और फेस रीडिंग कैमरों के माध्यम से की जा रही है। परिचय पत्रों के साथ-साथ चेहरे का मिलान कर सघन जांच की व्यवस्था लागू है। मुख्य मार्गों के अतिरिक्त पगडंडियों और अन्य वैकल्पिक रास्तों पर भी आउट पोस्ट के माध्यम से एसएसबी जवानों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर रोक लगाई जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सीमा बंदी के दौरान भी आपातकालीन सेवाओं, विशेषकर एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवाओं के आवागमन पर मानवीय आधार पर निर्णय लिया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।