{"_id":"69a40cc8a5b2a9fe710ce5f2","slug":"video-ayatall-al-khamanaii-ka-mata-para-gada-ma-caka-imamabugdha-ma-haii-vashashha-thaaa-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर गोंडा में चौक इमामबाड़ा में हुई विशेष दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर गोंडा में चौक इमामबाड़ा में हुई विशेष दुआ
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर सामने आते ही गोंडा में शोक की लहर दौड़ गई। खबर मिलते ही मुस्लिम समाज में गहरा दुख व्यक्त किया गया और विभिन्न स्थानों पर शोक सभाएं आयोजित की गईं तथा तीन दिन के शोक की घोषणा की गई।
चौक बाजार स्थित शिया इमामबाड़ा में नमाज अदा करने के बाद लोगों ने मरहूम के लिए दुआ-ए-मगफिरत की। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। नमाज के बाद शोक सभा आयोजित कर उनके योगदान को याद किया गया। मौलाना मुंतजिर हुसैन रिजवी ने कहा कि अयातुल्ला अली खामेनेई ने पूरी दुनिया में शिया समुदाय के मार्गदर्शक के रूप में अपनी पहचान बनाई। उनके निधन से वैश्विक स्तर पर अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे मुस्लिम उम्मत के लिए बड़ी क्षति बताया। शिया मोहर्रम कमेटी के सदर डॉ. सैयद आजम आबिदी ने भी शोक प्रकट करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और विचारों को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के लोग उनके बताए रास्ते पर चलकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।