{"_id":"69a40cbcf9f8add24d004566","slug":"video-bharaica-ma-24-bgha-sarakara-bhama-karaii-gaii-kabja-makata-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में 24 बीघा सरकारी भूमि कराई गई कब्जा मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में 24 बीघा सरकारी भूमि कराई गई कब्जा मुक्त
बहराइच में नानपारा तहसील क्षेत्र के 0 से 15 कि.मी. दायरे में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाते हुए लगभग 24 बीघा (1.863 हेक्टेयर) सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी बहराइच अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम की उपस्थिति में संपन्न हुई।
एसडीएम ने जानकारी दी कि कुल 366 अतिक्रमण चिन्हित किए गए थे, जिनमें से अब तक 212 अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नो मैंस लैंड पर वर्तमान में कोई अतिक्रमण नहीं है। शेष 118 प्रकरण न्यायालय में लंबित हैं, जिन पर न्यायालय के आदेश के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के दौरान चिन्हित स्थलों पर राजस्व अभिलेखों के अनुसार सीमांकन कराया गया और तत्पश्चात अवैध निर्माण व कब्जे हटाए गए। एसडीएम ने सख्त निर्देश दिए कि सार्वजनिक अथवा सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी सत्यापन अभियान जारी रहेगा और जहां भी सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा पाया जाएगा, वहां कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
सीमा क्षेत्र के केवलपुर, गोकुलपुर, रंजीवोझा, पचपकड़ी सहित दर्जनों गांवों में भी निरीक्षण किया गया। जिन स्थानों पर अतिक्रमण पाया गया, वहां कार्रवाई करते हुए भूमि को कब्जामुक्त कराया गया तथा स्थानीय लोगों को जागरूक भी किया गया।
एसडीएम मोनालिसा जौहरी की ताबड़तोड़ कार्रवाई से भू-माफियाओं में खलबली मची हुई है। वहीं स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में सुव्यवस्था स्थापित होगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।