{"_id":"69a406d9a6aa5905460461fe","slug":"video-news-of-imam-khamenei-martyrdom-sparks-outrage-in-jaunpur-sparks-massive-protests-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"इमाम खामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में उबाल, भारी प्रदर्शन; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमाम खामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में उबाल, भारी प्रदर्शन; VIDEO
रहबर अली ख़ामेनई की शहादत की खबर फैलते ही जौनपुर नगर में मुस्लिम समाज के बीच गहरा शोक और आक्रोश देखने को मिला। विभिन्न मोहल्लों से बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और अमेरिका व इज़राइल के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की।
शहर के सदर इमामबारगाह पर धर्मगुरु मौलाना सफदर हुसैन ज़ैदी की अगुवाई में ज़ोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध जताया और हमले की कड़ी निंदा की , जिससे माहौल गमगीन होने के साथ-साथ आक्रोश से भरा दिखाई दिया।
मौलाना सफदर हुसैन ज़ैदी ने अपने संबोधन में कहा कि रहबर की शहादत केवल ईरान का नहीं बल्कि पूरी उम्मत का नुकसान है। हम इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। अगर विश्व शक्तियाँ जुल्म का साथ देंगी तो इसका परिणाम गंभीर होगा। हम इंसाफ की मांग करते हैं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से निष्पक्ष जांच की अपील करते हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज सब्र के साथ लेकिन मजबूती से अपना विरोध दर्ज करा रहा है और किसी भी अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाता रहेगा।
प्रदर्शन को देखते हुए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस बल तैनात किया गया ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे,अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर मौलाना अम्बर अब्बास खान, मौलाना मोहसिन, मौलाना यासिर, मौलाना अहमद हसन खान, मौलाना शाज़ान, मौलाना जोहैर, अली मंज़र, नौशाद हुसैन, चुनमुन भाई, दिलदार हुसैन आदि के साथ भारी संख्या में पुरुष महिलाएं मौजूद रही ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।