{"_id":"69cb4a30e0afbc9b6d0dd748","slug":"moving-bike-catches-fire-husband-wife-and-children-safe-bastar-news-c-1-1-noi1494-4110039-2026-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kanker News: चलती बाइक से अचानक निकलने लगा धुआं, और फिर लग गई आग; धूं-धूंकर जला वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanker News: चलती बाइक से अचानक निकलने लगा धुआं, और फिर लग गई आग; धूं-धूंकर जला वाहन
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 31 Mar 2026 10:09 AM IST
Link Copied
कांकेर जिले के बांदे थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम को एक चलती बाइक में आग लग गई, घटना के तत्काल बाद पति-पत्नी व बच्चे बाइक से उतर गए। बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।
जानकारी के मुताबिक, बांदे थाना क्षेत्र के ग्राम मरोड़ा के पास एक बाइक पर पूरा परिवार सवार होकर किसी काम से जा रहा था कि अचानक बाइक से धुआं निकलने लगा, जैसे ही धुंआ बढ़ने लगा तो परिवार के लोग बाइक से उतर गए, जैसे ही परिवार बाइक से उतरा वैसे ही आग ने पूरी तरह से बाइक को अपने चपेट में ले लिया, आसपास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस के साथ ही फायर बिग्रेड को भी इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी, बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।