{"_id":"699c315d178de386fa01c499","slug":"video-average-batsmen-beat-genius-cricket-club-by-five-wickets-in-faridabad-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: एवरेज बैटर्स ने जीता मुकाबला, जीनियस क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: एवरेज बैटर्स ने जीता मुकाबला, जीनियस क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से हराया
राहुल तिवारी
Updated Mon, 23 Feb 2026 04:22 PM IST
Link Copied
फरीदाबाद में खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर सोमवार को एवरेज बैटर्स और जीनियस क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। एवरेज बैटर्स की टीम ने जीनियस क्रिकेट क्लब को इस मैच में बेहद आसानी पांच विकेट से हरा दिया। 20 ओवर के इस मुकाबले में जीनियस क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 143 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई एवरेज बैटर्स की टीम ने सिर्फ 13 ओवर में 147 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।
जीनियस की ओर से अखिलेश कुमार ने 74 रन की पारी खेली जबकि अमित आहूजा ने 22 रन का योगदान दिया। एवरेज बैटर्स की ओर से बालम बिष्ट ने दो विकेट लिए जबकि सुमित, ताहिर, मनीष, नितिन और इंद्र ने एक-एक विकेट लिया। इसके जवाब में एवरेज बैटर्स की ओर से बल्लेबाजी को आए पीयूष ने 78 रन बनाए जबकि महेंद्र ने 20 रन बनाए। जीनियस की ओर से संजय, सतीश, विकास और अखिलेश ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। 78 रन बनाने वाले पीयूष को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।