{"_id":"67d009ac00db9276e0017765","slug":"video-ex-muslim-conference-will-be-held-in-dasna-temple-on-march-22-in-ghaziabad-2025-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गाजियाबाद से बड़ी खबर, 22 मार्च को डासना मंदिर में होगा एक्स मुस्लिम सम्मेलन, सलीम वास्तिक ने यति नरसिंहानंद से मांगी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गाजियाबाद से बड़ी खबर, 22 मार्च को डासना मंदिर में होगा एक्स मुस्लिम सम्मेलन, सलीम वास्तिक ने यति नरसिंहानंद से मांगी अनुमति
शिवशक्ति धाम डासना से एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक ने यह घोषणा की की 22 मार्च को इस्लाम छोड़कर मानवता की ओर आने वाले एक्स मुस्लिमो की समस्याओं, लक्ष्य और उपलब्धियों पर गहन चिंतन के लिए सम्पूर्ण विश्व के एक्स मुस्लिमो का महत्वपूर्ण सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सलीम वास्तिक झटका मूवमेंट के सरदार रविरंजन सिंह के साथ शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि इस्लामिक ग्रन्थों का गहन अध्ययन किया तो उनका विश्वास इस्लाम से उठ गया जिसके बाद उन्होंने मुस्लिम धर्म छोड़ कर हिंदू धर्म अपना लिया। आज उनके जैसे लाखो लोग हैं जिन्होंने इस्लाम की सच्चाई को समझ कर इस्लाम छोड़ दिया।अब ऐसे लोगो को एक्स मुस्लिम कहा जाता है। उन्होने बताया कि वह सम्मेलन के लिए काफी समय से प्रयासरत हैं लेकिन उनको स्थान नहीं मिला। इसलिए महामंडलेश्वर से प्रार्थना की है कि वह सम्मेलन हमें शिवशक्ति धाम डासना ने करने की अनुमति प्रदान करें। उनकी प्रार्थना को स्वीकार करते हुए महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि वह शिवशक्ति धाम डासना मे सम्मेलन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह सम्मेलन के लिये केवल स्थान दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त शिवशक्ति धाम डासना का इस सम्मेलन में कोई भूमिका नहीं होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।