{"_id":"69beadc6628cdaad4201c153","slug":"video-husband-arrested-for-killing-his-wife-by-injecting-her-in-gurugram-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: इंजेक्शन लगाकर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: इंजेक्शन लगाकर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार
गुरुग्राम।सेक्टर-93 चौकी की पुलिस ने पत्नी काजल के हत्यारोपी पति अरूण शर्मा को 20 मार्च की शाम को सेक्टर-89 से गिरफ्तार किया है। अरूण शर्मा ने 18 मार्च की सुबह करीब 9:15 बजे इंजेक्शन लगाकर अपनी पत्नी काजल की हत्या की थी। चार माह पहले नवंबर 2025 में दोनों की शादी हुई थी। शादी के बाद अरूण ने काजल को दहेज के लिए प्रताड़ित किया था। आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
आरोपी की पहचान गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के बहटा हाजीपुर गांव निवासी अरुण शर्मा (26) के रूप में हुई है। वर्तमान में उसका परिवार दिल्ली के अशोक नगर शाहदरा में रहता है। आरोपी अरूण शर्मा से पूछताछ में पता चला कि वह 12वीं कक्षा पास है और गुरुग्राम में एक नर्सिंग होम में काम करता है। वह नशा करने भी आदी है। आरोपी अरूण शर्मा ने बताया कि काजल (मृतका) भी नर्स का काम करती थी और साथ काम करने के दौरान उनके बीच दोस्ती हुई थी। इसके बाद उन्होंने परिवार वालों सहमति से नवंबर 2025 में शादी कर ली थी।
अरूण शर्मा से पूछताछ में सामने आया है कि शादी से पहले दोनों के बीच काफी अच्छी बातचीत थी। लेकिन शादी के बाद छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होने लगा था और कई बार मारपीट भी की। आरोपी ने बताया कि 18 मार्च को उसने अपनी पत्नी काजल को एक इंजेक्शन लगाया था, जिसके बाद उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। वहीं, मृतका के भाई गुरदीप ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि अरूण शर्मा बार-बार रुपयों की मांग को लेकर उसकी बहन काजल (मृतका) पर दबाव बनाता था। शादी में ज्यादा दहेज न मिलने के ताने भी देता था। मृतका के भाई गुरदीप की शिकायत पर आरोपी अरूण शर्मा के खिलाफ सेक्टर-10 थाने में दहेज हत्या संबंधित धारा 80(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।