Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Relief from the heat, the weather turns cooler, with rain and strong winds in Uttar Pradesh.
{"_id":"69f43b6ffe6d2cb84a0bf8ff","slug":"relief-from-the-heat-the-weather-turns-cooler-with-rain-and-strong-winds-in-uttar-pradesh-2026-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"गर्मी से राहत, मौसम हुआ ठंडा, यूपी में बारिश और तेज हवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी से राहत, मौसम हुआ ठंडा, यूपी में बारिश और तेज हवाएं
Video Published by: Pankhudi Srivastava Updated Fri, 01 May 2026 11:04 AM IST
Link Copied
उत्तर प्रदेश में 29 और 30 अप्रैल को गरज-चमक व तेज हवाओं के साथ हुई आंधी बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। कई जिलों में अधिकतम तापमान में 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। अमेठी में तापमान सामान्य से करीब 9.9 डिग्री नीचे पहुंच गया। वहीं, लखनऊ में देर रात अचानक से बारिश होने लगी।
आंधी-बारिश के असर से अयोध्या, वाराणसी, कानपुर, बलिया और गाजीपुर समेत कई जिलों में दिन का तापमान घटकर 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ गया। इसके विपरीत उरई 43.6 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जबकि झांसी में 40.5 और आगरा में 39.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। अयोध्या में 19.5 डिग्री के साथ सबसे ठंडी रात रही।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार शुक्रवार से बारिश का दायरा सिमटने लगेगा। पूर्वी व तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी संभव है। शनिवार से तापमान में फिर बढ़ोतरी शुरू होगी। वहीं 4 मई से सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ इलाकों में दोबारा हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं।
वहीं आपको बता दें, सादाबाद में 30 अप्रैल की शाम आई तेज आंधी और बारिश से क्षेत्र के गांव बिलारा में बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन मकान की पुरानी दीवार गिरने से जयप्रकाश की 10 वर्षीय बेटी नेहा और पड़ोसी जितेंद्र के नौ वर्षीय बेटे मनीष की उसके मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि मुरसान में आंधी में टूटकर गिरे पेड़ के नीचे दबकर किसान की मौत हो गई। हादसे से तीनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।
गांव बिलारा निवासी किसान जयप्रकाश उर्फ लल्लू पुत्र एदल सिंह के मकान का निर्माण कार्य पिछले कई दिनों से चल रहा था। इस मकान के एक हिस्से की दीवार पुरानी है। बृहस्पतिवार को करीब शाम पांच बजे अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। तेज हवा के दबाव को यह दीवार सहन नहीं कर सकी और देखते ही देखते भरभराकर गिर गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।