{"_id":"68e386e6c23b17d9670187fa","slug":"video-rain-improves-noida-pollution-and-cold-also-increases-2025-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Noida Weather Today: बारिश से सुधरा नोएडा का प्रदूषण, ठंड भी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida Weather Today: बारिश से सुधरा नोएडा का प्रदूषण, ठंड भी बढ़ी
नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:37 PM IST
Link Copied
नोएडा में देर रात से हो रही लगातार रूक-रूककर बारिश ने मौसम का मिजाज अचानक बदल दिया है। नोएडा में ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम भी सर्द हो गया है। बारिश का असर नोएडा के वायु प्रदूषण पर भी दिख रहा है। बारिश की वजह से शहर की आबोहवा भी पहले से साफ हुई है। मौसम में आए अचानक परिवर्तन से जहां प्रदूषण में कमी आई है। वहीं लोगों का कहना है कि मौसम काफी सुहाना हो गया है। नोएडा के एयर क्वालिटी इंडेक्स इस समय 78 दर्ज किया गया है जो कि इस माह का सबसे स्वच्छ दिन कहा जा सकता है। बारिश और तेज हवाओं ने स्थिति को बेहतर किया है। बारिश के साथ ही ठंड भी बढ़ने लगी है। जिसे सर्दियों की आने वाले आहट के रूप में देखा जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन भी हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का असर बना रहेगा, जिससे मौसम कुछ दिनों तक सुहाना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवाओं की गति बढ़ सकती है और बारिश के दौरान तेज हवा चलने की संभावना है। इस बदलाव से गर्मी और उमस से राहत मिलेगी और लोगों को दिनभर तरोताजा महसूस होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।