{"_id":"6749a97323e1ac5f280a95e5","slug":"video-trained-to-hold-breath-until-doctor-arrives","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : डॉक्टर के आने तक सांसों को थामे रखने का दिया प्रशिक्षण, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : डॉक्टर के आने तक सांसों को थामे रखने का दिया प्रशिक्षण, देखें वीडियो
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 05:15 PM IST
ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में बीमारी या दुर्घटना के बाद बच्चों और अन्य मरीजों की जिंदगी बचाने के लिए डॉक्टर के आने तक उसकी सांसों को स्थिर बनाए रखने का प्रशिक्षण दिया गया। ग्वालियार से आए डॉ. प्रवीण गर्ग की टीम ने जिम्स के मेडिकल छात्रों, स्टाफ और चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया। पहले दिन बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों को एडवांस लाइफ सपोर्ट की ट्रेनिंग दी गई। इसमें बताया गया कि एक प्रोटोकोल के जरिए मरीज के मामले में हस्तक्षेप किस तरह करना है। बच्चों के मामलों मे कैसे जल्दी पता कर सकते हैं कि जानलेवा बीमारियां हैं।
इस ट्रेनिंग में सांस लेने की तकलीफें, हार्ट से संबंधी तकलीफों की पहचान करना और उसमें तात्कालिक राहत देना शामिल है। अगर किसी में सांस ही नहीं तो किस प्रकार उसको पुनर्जीवित करना है, यह भी शामिल है। यहां ट्रेनिंग एक मॉड्यूल के जरिए दी जा रही है। बच्चों के दिल की धड़कन बंद होने पर उसे फिर से शुरू करने के लिए भी एक मॉड्यूल है। छह लोगों पर एक प्रशिक्षक है। यह प्रशिक्षक देश के अलग-अलग हिस्सों से आए हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।