{"_id":"6852ab7ecbf977833405b646","slug":"video-villagers-are-troubled-due-to-lack-of-electricity-in-dujana-village-of-greater-noida-2025-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा के दुजाना गांव में बिजली न आने से ग्रामीण परेशान, अमर उजाला संवाद में गिनाईं परेशानियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा के दुजाना गांव में बिजली न आने से ग्रामीण परेशान, अमर उजाला संवाद में गिनाईं परेशानियां
नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 05:35 PM IST
ग्रेटर नोएडा के दुजाना गांव निवासियों ने बताया कि गांव में बिजली की सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। करीब सात हजार वोट वाले गांव मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। यहां पर आए दिन बिजली के तार टूटे रहते हैं। आरोप है कि शिकायत करने पर जिम्मेदारों की ओर से ध्यान नहीं दिया जाता है। गांव में युवा कल्याण विभाग की ओर से बना हुआ स्पोर्ट्स स्टेडियम सिर्फ नाम का ही स्टेडियम है। यहां पर आठ खेल स्पर्धाओं का संचालन होता है, लेकिन एक स्पर्धा के लिए भी कोच की व्यवस्था नहीं है। युवाओं को बेहतर तैयारियों के लिए गाजियाबाद, दिल्ली या अन्य खेल अकादमियों में जाना होता है, जहां समय की बर्बादी के साथ जेब भी ढीली करनी होती है। गांव के तालाबों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। बारिश में पानी निकासी नहीं हो पाती है। अमर उजाला ग्रामीण संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बारातघर की सुविधा नहीं है। निवासियों को शादी, जन्मदिन या अन्य पार्टी करने के लिए महंगे दामों में मैरिज हॉल या फार्म हाउस बुक करना होते हैं, जबकि गांव में सरकारी जमीन खाली पड़ी है। वहीं, जमीन अधिग्रहण करने के बाद भी वेब सिटी द्वारा किए वादे पूरे नहीं हुए हैं, लेकिन ग्रामीणों को वेब सिटी की ओर से कोई मूलभूत सुविधाओं का लाभ नहीं मिला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।