{"_id":"6a7f2d178ad6ba6bb50cccb2","slug":"video-abvp-took-out-tiranga-yatra-at-jnu-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"जेएनयू में एबीवीपी ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे वंदे मातरम् के जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू में एबीवीपी ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे वंदे मातरम् के जयघोष
राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने और स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) इकाई ने परिसर में तिरंगा यात्रा निकाली। बराक छात्रावास से शुरू हुई यात्रा में छात्रों और शोधार्थियों ने हाथों में 111 मीटर लंबा तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान परिसर भारत माता की जय, वंदे मातरम्, पूरा कश्मीर हमारा और जय हिंद के नारों से परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर एबीवीपी ने कहा कि वंदे मातरम् भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने वाला महत्वपूर्ण गीत रहा है। इसके 150 वर्ष पूरे होने का अवसर देश की सांस्कृतिक विरासत, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को याद करने का अवसर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।