Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Hops Football Club Wins DSA A-Division League 2025-26 Title
{"_id":"6a1bfb7567322bf3210f4edf","slug":"video-hops-football-club-wins-dsa-a-division-league-2025-26-title-2026-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"हॉप्स फुटबॉल क्लब ने जीता डीएसए ए-डिवीजन लीग 2025-26 का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉप्स फुटबॉल क्लब ने जीता डीएसए ए-डिवीजन लीग 2025-26 का खिताब
दिल्ली सॉकर एसोसिएशन (डीएसए) ए-डिवीजन लीग 2025-26 का समापन शानदार अंदाज में हुआ। पूरे सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली हॉप्स फुटबॉल क्लब ने खिताब अपने नाम किया, जबकि ग्रोइंग स्टार स्पोर्ट्स क्लब उपविजेता रहा। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित समापन समारोह में खिलाड़ियों और अधिकारियों ने लीग की सफलता का जश्न मनाया।
सुपर-6 चरण में हॉप्स एफसी और ग्रोइंग स्टार एससी दोनों ने 10-10 अंक हासिल किए, लेकिन बेहतर गोल अंतर के आधार पर हॉप्स एफसी को चैंपियन घोषित किया गया। हॉप्स ने पांच मैचों में तीन जीत, एक ड्रॉ और एक हार दर्ज की। टीम ने 10 गोल किए और केवल तीन गोल खाए, जिससे उसका गोल अंतर +7 रहा। दूसरी ओर ग्रोइंग स्टार एससी ने भी तीन जीत, एक ड्रॉ और एक हार के साथ 10 अंक जुटाए, लेकिन उसका गोल अंतर शून्य रहा और उसे दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।