{"_id":"69e37b366bbd5bd8bb020bdb","slug":"video-alumni-meet-2026-to-be-organised-on-25th-april-at-adarsh-mahila-mahavidyalaya-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: आदर्श महिला महाविद्यालय में 25 अप्रैल को आयोजित होगा एलुमनी मीट-2026","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: आदर्श महिला महाविद्यालय में 25 अप्रैल को आयोजित होगा एलुमनी मीट-2026
आदर्श महिला महाविद्यालय में 25 अप्रैल को सखी संगम एलुमनी मीट-2026 का रंगारंग आगाज होगा। इसमें महाविद्यालय से 1970 से लेकर अब तक करीब 56 सालों में पढ़ाई कर अपने उच्च मुकाम तक पहुंची सशक्त महिलाएं फिर से दूरियां मिटाकर अपनी पुरानी यादों को जीवंत करने पहुंचेंगी। इनमें मुख्य तौर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की सीईओ अनुराधा गुप्ता, आईएएस (सेवानिवृत), आईपीएस संगीता कालिया, आईआरएस नेहा भगासरा, चित्रलेखा शर्मा, डॉयरेक्टर गृह मंत्रालय, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रिया असीजा सहित अनेक सशक्त नारी कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगी। आयोजन पूर्व छात्राओं के लिए केवल एक मुलाकात का अवसर नहीं, बल्कि अपने अतीत से दोबारा जुड़ने और यादों को जीने का खास लम्हा होगा।
पूर्व मुख्यमंत्री बनारसीदास गुप्त व महिला शिक्षा प्रेमी भगीरथमल बुवानीवाला के अथक प्रयासों से 1970 में शुरू हुए आदर्श महिला महाविद्यालय भिवानी में पिछले करीब पांच दशक से अधिक समय से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। कॉलेज की छात्राएं देश-विदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और अब एक बार फिर अपने पुराने परिसर में लौटने को उत्साहित व ललायित हैं। एलुमनी मीट में विदेशों में रह रही पूर्व छात्राएं भी भाग लेने के लिए आ रही हैं। महाविद्यालय में आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। करीब साढ़े पांच हजार से अधिक आमंत्रण भी दिए जा चुके हैं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रही पूर्व छात्राएं अपने अनुभव सांझा करेंगी। यह मंच न केवल प्रेरणा का स्रोत बनेगा, बल्कि वर्तमान छात्राओं को अपने भविष्य के लिए दिशा भी देगा। यह आयोजन पुराने साथियों के बीच फिर से संवाद स्थापित करने और नए रिश्ते बनाने का अवसर भी प्रदान करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।