{"_id":"69e32c424669a8d6240aa689","slug":"video-video-satapara-ma-naja-sakal-ka-vana-ma-sharata-sarakata-sa-lga-aaga-calka-na-bcaca-ka-bhara-nakal-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सीतापुर में निजी स्कूल की वैन में शार्ट सर्किट से लगी आग, चालक ने बच्चों को बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सीतापुर में निजी स्कूल की वैन में शार्ट सर्किट से लगी आग, चालक ने बच्चों को बाहर निकाला
एक निजी स्कूल के बच्चे लेने गई वैन में शार्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर में वैन धू-धू कर आग का गोला बन गई। बताया जा रहा है की वैन में तीन स्कूली बच्चे भी थे लेकिन चालक ने समय रहते बच्चों को बाहर निकाल लिया।
महोली क्षेत्र के हाजीपुर गांव में नर्सरी से इंटर तक एक निजी स्कूल संचालित है। क्षेत्र के ही एक गांव निवासी व्यक्ति की वैन स्कूल के बच्चों को स्कूल लाने ले जाने के लिए स्कूल में लगी है।
ग्रामीणों के मुताबिक, शनिवार को चालक स्कूल के बच्चों को लेने रघुनाथपुर व पीतमपुर गांव गए थे, पीतमपुर से तीन बच्चों को बैठाकर वैन दूसरे गांव जा रही थी, इसी दौरान अचानक हुए शार्ट सर्किट से वैन में आग लग गई। आनन-फानन में चालक ने बच्चों को बाहर निकाला। देखते ही देखते हुए वैन आग का गोला बन गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।