Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Babli Saini of Loharu in Bhiwani has become an inspiration for women, providing free sewing training to girls since 2007.
{"_id":"69ad1be976150a667208439f","slug":"video-babli-saini-of-loharu-in-bhiwani-has-become-an-inspiration-for-women-providing-free-sewing-training-to-girls-since-2007-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में लोहारू की बबली सैनी बनी महिलाओं की प्रेरणा, 2007 से लड़कियों को दे रही निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में लोहारू की बबली सैनी बनी महिलाओं की प्रेरणा, 2007 से लड़कियों को दे रही निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर क्षेत्र की प्रेरणादायक महिलाओं की बात की जाए तो लोहारू के वार्ड नंबर 3 निवासी बबली सैनी का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। बबली सैनी पिछले लगभग 18 वर्षों से क्षेत्र की लड़कियों और महिलाओं को निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का सराहनीय कार्य कर रही हैं। उनके प्रयासों से अब तक सैकड़ों लड़कियां और महिलाएं सिलाई सीखकर अपना स्वयं का काम शुरू कर चुकी हैं और आर्थिक रूप से मजबूत बन रही हैं।
बबली सैनी की शादी वर्ष 2000 में हुई थी। शादी के बाद उन्होंने घर-परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ अपने हुनर को भी निखारा। उन्होंने राजस्थान, हरियाणा और गुजरात जैसे राज्यों में जाकर सिलाई और फैशन डिजाइनिंग का प्रशिक्षण लिया। विभिन्न स्थानों से प्रशिक्षण लेने के बाद उन्होंने इस हुनर को समाज की अन्य महिलाओं तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
वर्ष 2007 से बबली सैनी लगातार लोहारू क्षेत्र की लड़कियों और महिलाओं को निशुल्क सिलाई सिखा रही हैं। उनके प्रशिक्षण केंद्र पर हर महीने लगभग एक दर्जन से अधिक लड़कियां और महिलाएं सिलाई सीखने के लिए आती हैं। यहां उन्हें कपड़ों की सिलाई के साथ-साथ आधुनिक फैशन डिजाइनिंग की भी जानकारी दी जाती है, ताकि वे भविष्य में अपना स्वयं का रोजगार शुरू कर सकें।
बबली सैनी से सिलाई सीखने वाली अनेक महिलाएं आज अपने घरों पर ही सिलाई का काम शुरू कर चुकी हैं और अपनी मेहनत से परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रही हैं। इससे न केवल महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है बल्कि समाज में भी महिलाओं की भूमिका मजबूत हुई है। भिवानी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में उन्हें जिला उपायुक्त द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।
इसके अलावा लोहारू शहर में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और सरकारी संस्थाओं द्वारा भी समय-समय पर उन्हें सम्मानित किया गया है। बबली सैनी का कहना है कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की अधिक से अधिक लड़कियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे अपने पैरों पर खड़ी होकर आत्मसम्मान के साथ जीवन जी सकें।
उनका मानना है कि यदि महिलाओं को हुनर और अवसर मिल जाए तो वे किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बबली सैनी जैसी महिलाएं समाज के लिए प्रेरणा बन रही हैं, जो अपने प्रयासों से न केवल खुद आगे बढ़ रही हैं बल्कि अन्य महिलाओं को भी सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।