Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Akhilesh Yadav and other prominent leaders of the country will participate in the JJP's Hansi rally on March 13: Digvijay Chautala
{"_id":"69ad1faf82acf4cfc10812de","slug":"video-akhilesh-yadav-and-other-prominent-leaders-of-the-country-will-participate-in-the-jjps-hansi-rally-on-march-13-digvijay-chautala-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"जजपा की 13 मार्च हांसी रैली में अखिलेश यादव सहित देश के बड़े नेता करेंगे शिरकत: दिग्विजय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जजपा की 13 मार्च हांसी रैली में अखिलेश यादव सहित देश के बड़े नेता करेंगे शिरकत: दिग्विजय चौटाला
जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा की 13 मार्च हांसी की सर्व हरियाणा जनचेतना दिवस रैली में देश के बड़े नेताओं की मौजूदगी रहेगी। चौटाला ने कहा की देश के तीसरे बड़े दल के नेता सपा प्रमुख अखिलेश यादव, राजस्थान के सांसद और कद्दावर नेता हनुमान बैनिवाल, सांसद धर्मेंद्र यादव सहित अनेक नेताओं को आमंत्रित किया गया है। इसके अतिरिक्त हरियाणा का देश और विदेश के पटल पर नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों,आर्ट, लिट्रेचर को निमंत्रण दिया गया है। चौटाला ने कहा की 13 मार्च की रैली के बाद हरियाणा में बदलाव की लहर होगी।
दिग्विजय सिंह चौटाला साथ ही, भाजपा और कांग्रेस की आपसी सांठगांठ को लेकर कहा की लोकसभा चुनाव में बड़ा खेला हो सकता है। जिस तरह से भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर रहमो-करम किया जा रहा है उसका अहसान वह निश्चित रूप से लोकसभा चुनाव में उतारेंगे। चौटाला ने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा की तीसरे उम्मीदवार सतीश नांदल का मैदान में आना इसी बात की तरफ इशारा है कि बाबा साहेब डाॅ. अंबेडकर की सोच रखने वाले कर्मबीर बौद्ध को कैसे हराया जाए। क्योंकि इससे पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सानिध्य में ही पिछले दो लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी थी। कर्मबीर बौद्ध को अच्छा इंसान बताते हुए दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा की उनका जितना जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।