{"_id":"6a215828e4885951cb05cd5f","slug":"video-dc-reviews-rainwater-drainage-arrangements-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: बाढ़ नियंत्रण प्रबंधों के तहत बरसाती पानी निकासी के प्रबंधों का डीसी ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: बाढ़ नियंत्रण प्रबंधों के तहत बरसाती पानी निकासी के प्रबंधों का डीसी ने लिया जायजा
भिवानी के उपायुक्त साहिल गुप्ता वीरवार को अधिकारियों का लाव लश्कर ले कर फील्ड में उतर बाढ़ नियंत्रण प्रबंधों की धरातल पर जांच की। उपायुक्त का निरीक्षण आने वाले समय में मानसून को लेकर किया गया है की मानसून की वजह से शहर में बाढ़ जैसा हालत पैदा ना हो। बारिश आए तो पानी की निकासी जल्द से जल्द हो। इसके लिए तमाम व्यवस्था देखने स्वयं डीसी साहिल गुप्ता पहुंचे थे। उन्होंने अधिकारियों कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए।
वीरवार को भिवानी के उपायुक्त साहिल गुप्ता सुबह सवेरे अपने अधिकारियों को लेकर गांव निनान के एसटीपी पर पहुंचे थे। उन्होंने वहा बोट (नाव) में सफर करके देखा की उनकी हालत क्या है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके पर ही आदेश भी दिए की इस बार पानी ना भरे ये ध्यान रखा जाए। उपायुक्त ने बाढ़ राहत के लिए पहले से ही अधिकारियों की ड्यूटी मजिस्ट्रेट की ड्यूटी भी लगा दी। उन्होंने कहा की अगर पानी भरे भी तो जल्द से जल्द पानी निकाला जाए। इसके लिए मोटर की व्यवस्था पहले से ही करने के आदेश दिए है। मोटर के लिए पर्याप्त तेल की व्यवस्था करने की बात भी अधिकारियों की कही है। पानी भरे तो जल्द से जल्द निकाला जाए इसके लिए डीसी ने नहरी विभाग को भी साफ़ सफ़ाई करने को कहा है ताकि पानी निकाला जा सके। डीसी साहिल गुप्ता का कहना है कि उन्होंने आज जिले में एसटीपी का दौरा करना है। उन्होंने कहा कि पानी भरे नहीं इसके लिए तमाम व्यवस्था करने के आदेश दिए है। डीसी के साथ जिले भर के अधिकारी भी मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।