Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Deputy Commissioner of Bhiwani inspected the vegetable market and learned the problems of shopkeepers
{"_id":"685289844a3ac12ab20a7c28","slug":"video-deputy-commissioner-of-bhiwani-inspected-the-vegetable-market-and-learned-the-problems-of-shopkeepers-2025-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी के उपायुक्त ने किया सब्जी मंडी का निरीक्षण, दुकानदारों की समस्याएं जानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी के उपायुक्त ने किया सब्जी मंडी का निरीक्षण, दुकानदारों की समस्याएं जानी
भिवानी उपायुक्त महावीर कौशिक ने बुधवार को सुबह मार्केट कमेटी, शहरी स्थानीय निकाय और यातायात पुलिस के अधिकारियों के साथ रोहतक गेट स्थित सब्जी मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर विकास नगर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और सब्जी मंडी के प्रतिनिधियों से मंडी के आसपास अतिक्रमण और वाहनों से जाम की स्थिति बनने को लेकर विस्तार से बात की।
उल्लेखनीय है कि सब्जी मंडी के आसपास अव्यवस्थाओं का मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायालय द्वारा जिला प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर जाकर वास्तु स्थिति जानने के निर्देश जारी किए हुए हैं। न्यायालय के निर्देशानुसार डीसी कौशिक बुधवार को सुबह शहरी स्थानीय निकाय, मार्केट कमेटी और यातायात पुलिस के अधिकारियों को साथ लेकर सब्जी मंडी परिसर पहुंचे। यहां पर विकास नगर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और सब्जी मंडी के प्रतिनिधियों ने अपना-अपना पक्ष रखा। विकास नगर के प्रतिनिधि ने बताया कि विकास नगर के साथ लगते रोड पर अतिक्रमण और वाहनों से जाम के चलते यहां के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा मंडी के आसपास क्षेत्र में सभी सडक़ों पर कचरे का आलम रहता है, जिससे दुर्गंध आती रहती है और संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है। वहीं दूसरी ओर सब्जी मंडी प्रतिनिधियों ने भी उपायुक्त के समक्ष अपना पक्ष रखा और कहा कि वे जिला प्रशासन के साथ हैं तथा मंडी में सही व्यवस्था बनाने में प्रशासन का हर संभव सहयोग करने को तैयार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।