{"_id":"69b6aa908514ec7a440b6416","slug":"video-dhani-balhara-village-history-in-bhiwani-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: ढाणी बल्हारा गांव भाईचारा, अनुशासन और देशसेवा की मिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: ढाणी बल्हारा गांव भाईचारा, अनुशासन और देशसेवा की मिसाल
सिवानी मंडी उपमंडल से 16 किलोमीटर दूर स्थित गांव ढाणी बल्हारा करीब 300 वर्षों के इतिहास, मजबूत सामाजिक एकता और अनुशासित जीवनशैली से क्षेत्र में अलग पहचान रखता है। लगभग 800 की आबादी वाले इस गांव में प्राथमिक पाठशाला भी संचालित है। यह गांव देशभक्ति की भावना के लिए भी जाना जाता है। इस गांव से स्वतंत्रता सेनानी चुन्नीलाल, रतिराम कैप्टन, जाट रेजीमेंट, उनके पुत्र रामपाल सेवानिवृत्त कैप्टन, एयरफोर्स जैसे वीर सपूत भी शामिल हैं जिन्होंने उच्च पदों पर रहकर भारतीय सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। भाईचारे,
नशामुक्त वातावरण, स्वच्छता और देशसेवा की भावना के कारण यह गांव क्षेत्र में एक आदर्श गांव के रूप में जाना जाता है।जाट बहुल गांव में लोकतांत्रिक परंपरा भी बेहद मजबूत रही है। गांव में अब तक 11 बार सरपंच का चुनाव हुआ है जिनमें से सात बार सरपंच निर्विरोध चुने गए हैं। नानकराम, रणजीत सिंह, दीवान सिंह, गोवर्धन सिंह, जुगलाल सिंह, उम्मेद सिंह और वर्तमान सरपंच सुदेश नवीन बल्हारा को ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से जिम्मेदारी सौंपी है। एमए शिक्षित सुदेश नवीन बल्हारा वर्तमान में गांव की सरपंच हैं और इस बार भी पंचायत सर्वसम्मति से चुनी गई है। गांव की खासियत है कि यहां आज तक न तो कोई बड़ा पुलिस केस दर्ज हुआ है और न ही तलाक का कोई मामला सामने आया है। गांव पूर्ण रूप से नशामुक्त है। यहां शराब का कोई ठेका भी नहीं है। गांव के अधिकांश लोग कृषि कार्य से जुड़े हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।