Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Impartial voting took place in Bengal, which will lead to a BJP victory: Former Minister JP Dalal
{"_id":"69eddb46faae52e213041ed1","slug":"video-impartial-voting-took-place-in-bengal-which-will-lead-to-a-bjp-victory-former-minister-jp-dalal-2026-04-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"बंगाल में निष्पक्ष वोटिंग हुई, जो भाजपा की जीत का कारण बनेगी: पूर्व मंत्री जेपी दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगाल में निष्पक्ष वोटिंग हुई, जो भाजपा की जीत का कारण बनेगी: पूर्व मंत्री जेपी दलाल
भिवानी पहुंचे पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बंगाल में भाजपा की जीत का दावा कर खड़गे के बयान पर कटाक्ष किए और आप को भ्रष्टाचारी बताया। देश में पांच राज्यों के चुनाव और आप के सात सांसदों के भाजपा में शामिल होने पर राजनीति गरमाई हुई है। इसी बीच पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने केजरीवाल, खड़गे और आप पर निशाना साधा। जेपी दलाल ने कहा कि बंगाल में बम्पर वोटिंग का मतलब, बीजेपी आ रही है और ममता जा रही है। बंगाल में ममता के कुशासन, भ्रष्टाचार व गलत नीतियों की हार होने जा रही है। जेपी दलाल ने कहा कि बंगाल में बीते 40-50 सालों से बूथ कैप्चर हुए, इस बार निष्पक्ष वोटिंग हुई है। जो भाजपा की जीत का कारण बनेगी। वहीं आप के सात सांसदों के भाजपा में शामिल होने पर जेपी दलाल ने कहा कि आप की नींव झूठ पर टिकी थी और जमकर भ्रष्टाचार किया।
केजरीवाल ड्रामा आम आदमी का करते हैं और जिंदगी ऐशो आराम की जीते हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उस बयान पर करारा कटाक्ष किया, जिसमें उन्होंने 10 साल में भाजपा द्वारा विपक्ष के 411 विधायक तोड़ने की बात कही थी। इस पर जेपी दलाल ने कहा कि कांग्रेस को इस पर बोलने का अधिकार ही नहीं। कांग्रेस ने तो चुनी हुई सरकारें तोड़ी थी, संविधान भंग कर आपातकाल लगाया था। भाजपा की नीतियां राष्ट्रवादी हैं। देश में अगले 20-30 साल तक लोग भाजपा को ही चुनेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।