{"_id":"6a43b1cd9a65463d5003fb5b","slug":"video-loharu-police-take-major-action-in-mata-pahadi-temple-theft-case-accused-arrested-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: लोहारू के माता पहाड़ी मंदिर चोरी कांड का आरोपी गिरफ्तार, 2 लाख नकद व चांदी के आभूषण बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: लोहारू के माता पहाड़ी मंदिर चोरी कांड का आरोपी गिरफ्तार, 2 लाख नकद व चांदी के आभूषण बरामद
लोहारू। जिले में चोरी की वारदातों में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी एवं उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई के अभियान के तहत थाना लोहारू पुलिस ने माता पहाड़ी मंदिर से नगदी एवं आभूषण चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 लाख नकद तथा लाखों रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण एवं बर्तन बरामद किए हैं। थाना लोहारू में गांव पहाड़ी निवासी नरेश की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया था कि माता पहाड़ी मंदिर से नगदी एवं कीमती आभूषण चोरी कर लिए गए हैं। शिकायत के आधार पर थाना लोहारू में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने 20 जून 2026 को आरोपी के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 100 ग्राम का एक सोने का बिस्किट, दो सोने के कड़े, एक चांदी का गिलास, दो चांदी के चम्मच, एक चांदी का दीपक सेट, एक चांदी की थाली, दो चांदी की प्लेटें, चार चांदी की कटोरियां तथा एक चांदी की लुटिया बरामद की गई। आरोपी इन सामानों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने सभी सामान को कब्जे में ले लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।