{"_id":"6891d68a7e7955863c0295ef","slug":"video-man-murder-in-bhiwani-2025-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: पुरानी रंजिश में तेजधार हथियार से किया चाचा-भतीजे पर जानलेवा हमला, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: पुरानी रंजिश में तेजधार हथियार से किया चाचा-भतीजे पर जानलेवा हमला, एक की मौत
पुराने बस स्टैंड क्षेत्र क्राउन प्लाजा के पास पुरानी रंजिश को लेकर तेजधार हथियारों से चाचा-भतीजे पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। वारदात सोमवार देर शाम की है। फोन पर दोनों पक्षों को समझौते के लिए बुलाया गया था। जिसके बाद नियोजित तरीके से आरोपियों ने बर्फ तोड़ने वाले सूए और चाकू से हमला कर दिया। इलाज के लिए घायलों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां 26 वर्षीय लक्की उर्फ विशाल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, 24 वर्षीय नरेश को प्राथमिक उपचार के बाद दाखिल कर लिया।
शव का करवाया पोस्टमार्टम
सिविल लाइन पुलिस ने मंगलवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक के परिजनों की शिकायत पर 12 आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। जिला नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन हमले में घायल नरेश ने बताया कि आरोपियों ने पहले फोन पर उनके साथ गाली-गलौज की थी जिसको लेकर विवाद हुआ था। उन्हें फोन कर समझौते के लिए बुलाया गया था। उनकी राजीव गांधी में मुर्गा मीट शॉप की दुकान है। जिसे बंद कर वे पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर बर्फ तोड़ने वाले सूए और चाकू से हमला कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।