{"_id":"69b6b27171f3f8cad50f9781","slug":"video-young-man-electrocuted-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: खेत में काम करते समय करंट की चपेट में आया युवक, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: खेत में काम करते समय करंट की चपेट में आया युवक, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
गांव पहाड़ी में रविवार को खेत में काम करते समय एक युवक बिजली के करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तुरंत उपचार के लिए लोहारू के उप नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार गांव पहाड़ी निवासी अशोक कुमार 32 वर्षीय रविवार को अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान खेत में लगे बिजली ट्रांसफार्मर के पास किसी अज्ञात कारणों से वह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी हालत गंभीर हो गई। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने तुरंत उसे संभाला और आनन-फानन में निजी वाहन से लोहारू के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। लोहारू के उप नागरिक अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने घायल युवक को प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि करंट लगने से युवक को काफी चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद लोहारू अस्पताल में मौजूद समाजसेवी नरेश पहाड़ी ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में जुट गई है। ओर आगामी कार्यवाही में जुटी हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।