{"_id":"6a2a952ba6c9864e4a068c00","slug":"video-youth-dies-in-car-tractor-collision-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी-जमालपुर मार्ग पर सड़क हादसा, कार-ट्रैक्टर टक्कर में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी-जमालपुर मार्ग पर सड़क हादसा, कार-ट्रैक्टर टक्कर में युवक की मौत
भिवानी से जमालपुर जा रही कार और ट्रैक्टर की टक्कर में महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत 31 वर्षीय युवक विकास की मौत हो गई। हादसा 8 जून को हुआ था। जिसमें घायल विकास का कई अस्पतालों में इलाज चला, लेकिन आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव जमालपुर निवासी 31 वर्षीय विकास अपने चाचा के साथ कार में भिवानी से जमालपुर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक ट्रैक्टर चालक ने कथित रूप से लापरवाही से वाहन चलाते हुए कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार चालक विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में विकास को तुरंत भिवानी के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। इसके बाद विकास का इलाज गुरुग्राम मेदांता अस्पताल और फिर चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भी चला। लेकिन विकास जिंदगी की जंग हार गया। पुलिस के जांच अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उपचार के बाद विकास को घर ले जाया गया था, लेकिन अचानक उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई। जिसके बाद उसे दोबारा भिवानी के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।