{"_id":"6a2a9802634a19b17d03151f","slug":"video-municipal-council-removed-encroachments-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: नगर परिषद दस्ते ने हांसी रोड के फुटपाथ पर हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: नगर परिषद दस्ते ने हांसी रोड के फुटपाथ पर हटाया अतिक्रमण
भिवानी नगर परिषद की टीम ने वीरवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे हांसी रोड की फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के लिए पीला पंजा चलाया। इस दौरान फुटपाथ पर काबिज होकर फल बेचने वालों के टेंट जेसीबी से उखाड़ डाले वहीं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के आगे पक्के चबूतरों को भी जेसीबी ने तोड़ डाला। इस दौरान कुछ दुकानदार अपना सामान समेटते नजर आए।
नगर परिषद द्वारा शहर के मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया हुआ है। इसी के तहत वीरवार शाम साढ़े तीन बजे नगर परिषद तकनीकी कर्मचारियों का दस्ता हांसी गेट चौक के समीप पहुंचा। जहां शिव मंदिर के आगे फुटपाथ पर फल विक्रेताओं के टेंट को उखाड़ फेंका। इसके बाद आभूषण व्यापारी के शोरूम के आगे फुटपाथ पर चबूतरा बनाकर गमले रखे जाने की जगह को जेसीबी ने तोड़ डाला। नगर परिषद के अतिक्रमण हटाने पहुंचे दस्ते की अगुवाई कर रहे कनिष्ठ अभियंता आबिद ने बताया कि शहर में किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। लोगों से भी अपील की जा रही है कि वे सरकारी भूमि पर अतिक्रमण ना करें और फूटपाथ को पूरी तरह से खाली रखें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।