{"_id":"6a24085690959a842309b992","slug":"demand-for-recruitment-to-the-electricity-corporation-intensifies-in-haryana-youth-submit-memorandum-to-vij-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में बिजली निगम भर्ती की मांग तेज: बेरोजगार युवाओं ने मंत्री अनिल विज को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में बिजली निगम भर्ती की मांग तेज: बेरोजगार युवाओं ने मंत्री अनिल विज को सौंपा ज्ञापन
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Sat, 06 Jun 2026 05:31 PM IST
Link Copied
हरियाणा के तकनीकी परीक्षाओं (एएलएम, एसए व जेई) की तैयारी कर रहे बेरोजगार युवाओं ने बिजली निगमों में खाली पड़े पदों को भरने और प्रशासनिक विसंगतियों को दूर करने के लिए माननीय बिजली मंत्री अनिल विज को एक ज्ञापन सौंपा है। युवाओं का कहना है कि लंबे समय से भर्ती न आने के कारण प्रदेश के लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में लटका हुआ है। युवाओं ने आरटीआई से मिले आंकड़ों का हवाला देते हुए प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रों के अनुसार, विभाग में पहले असिस्टेंट लाइनमैन के करीब 5335 स्वीकृत पद खाली थे, लेकिन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को केवल 456 पदों की ही छोटी डिमांड भेजी गई है। युवाओं का आरोप है कि बिना किसी आधिकारिक पत्र या सरकारी आदेश के स्वीकृत पदों को कम किया जा रहा है। इसके अलावा, छात्रों ने फील्ड में मैनपावर की भारी कमी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कमी के कारण आए दिन दर्दनाक हादसे हो रहे हैं और लाइनमैनों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। पिछले 3 साल से भर्ती न होने के कारण युवाओं में भारी मानसिक तनाव और आर्थिक तंगी है। समस्त तकनीकी छात्रों ने मांग की है कि खाली पदों का वास्तविक कैटगरी-वाइज विवरण सार्वजनिक कर तुरंत नियमित पदों पर विज्ञापन निकाला जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।