{"_id":"6a084773353f149e6c0f126b","slug":"electricity-corporation-clerk-dimple-arora-shot-dead-in-broad-daylight-in-karnal-incident-captured-on-cctv-2026-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में दिनदहाड़े बिजली निगम क्लर्क डिंपल अरोड़ा की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में दिनदहाड़े बिजली निगम क्लर्क डिंपल अरोड़ा की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद वारदात
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Sat, 16 May 2026 04:02 PM IST
Link Copied
शहर के पॉश एरिया सेक्टर-9 में शुक्रवार दोपहर करीब सवा एक बजे दिनदहाड़े बिजली निगम की क्लर्क और कर्मचारी यूनियन की प्रधान डिंपल अरोड़ा (40 )की उनके घर के बाहर ही सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को एक हेलमेट पहने युवक ने अंजाम दिया, जो काफी देर से इलाके में रेकी कर रहा था। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए । जानकारी के अनुसार डिंपल अरोड़ा शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे अपने कार्यालय से खाना खाने के लिए घर पहुंची थीं। वह घर के बाहर स्कूटी रोककर उसे लॉक कर रही थीं। इसी दौरान एक युवक बाइक पर वहां पहुंचा। उसने हेलमेट पहन रखा था और हाथ में कपड़े के पीछे पिस्टल छिपाई हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।