{"_id":"69bfe23c5c593a63a70be68b","slug":"husband-strangles-wife-to-death-in-kaithal-accused-absconds-after-the-incident-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल में पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या की, वारदात के बाद आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल में पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या की, वारदात के बाद आरोपी फरार
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Sun, 22 Mar 2026 06:06 PM IST
Link Copied
हरियाणा के कैथल शहर के चंदाना गेट की वाल्मीकि बस्ती में नशेड़ी पति अरुण ने अपनी करीब 32 वर्षीय पत्नी शालू की रात को गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्यारोपी ने सुबह करीब 11-12 बजे के आसपास उठकर अपनी भाभी को बताया कि मैंने उसको मार दिया और ये बता कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद परिजनों ने कमरे में देखा तो शालू मृत अवस्था में बेड पर पड़ी थी। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंची। हत्यारोपी की भाभी दामिनी के अनुसार दोनों की शादी वर्ष 2018 में हुई थी और दोनों के दो छोटे बच्चे हैं। उसकी देवरानी शालू बठिंडा की रहने वाली थी। आरोप है कि अरुण नशे का आदी था और हर रोज नशा करके घर आता था। रात को भी वो ऐसे ही आया और पत्नी से झगड़ने लगा। इस दौरान नशे में उसने रात को शालू की गला घोंटकर हत्या कर दी और सुबह उठकर बताया। इसके बाद वहां से भाग गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।