{"_id":"69bf8a02002a35b5a5092e41","slug":"video-sunday-holiday-crowds-swarm-goddess-temples-on-fourth-day-of-chaitra-navratri-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"चैत्र नवरात्र के चौथे दिन देवी मंदिरों में उमड़ी भीड़; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैत्र नवरात्र के चौथे दिन देवी मंदिरों में उमड़ी भीड़; VIDEO
चैत्र नवरात्र की चतुर्थी तिथी पर रविवार को मां विंध्यवासिनी दरबार में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ रह। गंगा स्नान करने के बाद नर नारियों और बच्चों ने बड़े श्रद्धा भाव से विंध्याचल धाम शीश नवाया। रविवार को माता का तरह-तरह के पुष्पों से किए गए दिव्य श्रृंगार का दर्शन पाकर श्रद्धालु निहाल हो उठे। घंटा घड़ियाल शंख ध्वनि के बीच पहाड़ावाली के जय जय कार से मंदिर परिसर देवीमय हो उठा। माता का दर्शन पूजन करने के बाद भक्तों ने मंदिर के गुंबद का परिक्रमा करके मत्था टेका वहीं दूसरी ओर गंगा घाटों पर एवं परिक्रमा पथ के छत पर शहनाई की धुन पर लोगों ने अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराया मंदिर के छत पर जगह-जगह आसन जमाकर साधक मंत्र जाप के साथ साधना करते रहे। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो रहा था। विंध्याचल मंदिर के साथ ही मां अष्टभुजी मंदिर और महाकाली मंदिर में मेटल डिटेक्टर और सीसीटीवी की निगरानी में दूरदराज से आए भक्तजन दर्शन पूजन करते नजर आए। माता के दर्शन पूजन के दौरान निरंतर बज रहे घंटा घड़ियाल शंख सहित माता के जयघोष से मंदिर परिसर गुंजायमान हो रहा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।