{"_id":"69bf846a71c5eb4cea045780","slug":"video-lkhanauu-ma-avathha-gasa-rafalga-ka-cal-raha-tha-khal-tama-na-mara-chhapa-mahal-para-kasa-tharaja-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में अवैध गैस रीफिलिंग का चल रहा था खेल, टीम ने मारा छापा; महिला पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में अवैध गैस रीफिलिंग का चल रहा था खेल, टीम ने मारा छापा; महिला पर केस दर्ज
राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों से छोटे सिलिंडरों में अवैध रीफिलिंग का मामला सामने आया है। जिला पूर्ति विभाग की टीम ने छापा मारकर मौके से सिलिंडर व उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।
जिला पूर्ति अधिकारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय छावनी मड़ियांव के पास एक गुमटी में घरेलू गैस सिलिंडरों से छोटे सिलिंडर में अवैध रूप से रीफिलिंग की जा रही है। उनके निर्देश पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने 19 मार्च की रात करीब 9:30 बजे छापा मारा।
टीम ने कूड़ा घर और ट्रांसफार्मर के बीच स्थित गुमटी के पीछे बने कच्चे मकान में छापा मारा। मौके पर घरेलू गैस सिलिंडरों से 5 किलो के छोटे सिलिंडरों में गैस भरने का काम चल रहा था। कार्रवाई के दौरान 14.2 किलो के दो घरेलू गैस सिलिंडर, 5 किलो के दो छोटे सिलिंडर, रीफिलिंग उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, पेटीएम स्कैनर सहित अन्य सामान बरामद किया गया।
पूर्ति निरीक्षक आरएन मिश्र के अनुसार, मौके पर मौजूद भानुमति गुप्ता ने पूछताछ में बताया कि वह अपनी गुमटी पर चूल्हा रिपेयर और परचून का काम करती हैं। अवैध रूप से गैस रीफिलिंग करके प्रति किलो 85 रुपये लेती थीं। उनके पास इस कार्य के लिए कोई लाइसेंस नहीं मिला।
मौके से जब्त सामान को टीम ने मोहिबुल्लापुर स्थित भारत ऑयल गैस एजेंसी के सुपुर्द कर दिया है। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक आरएन मिश्र की तहरीर पर भानुमति गुप्ता के खिलाफ 20 मार्च को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।