{"_id":"699b0b69220a5e3fb5071910","slug":"live-in-partner-attacked-in-gurugram-accused-of-burning-with-sanitizer-sent-to-jail-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर पर हमला: सैनिटाइजर से जलाने का आरोप, आरोपी जेल भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर पर हमला: सैनिटाइजर से जलाने का आरोप, आरोपी जेल भेजा गया
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: चंद्रप्रकाश नीरज Updated Sun, 22 Feb 2026 07:29 PM IST
Link Copied
रुग्राम के सेक्टर-69 से एक ऐसी रूहकंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने एक बार फिर 'लिव-इन रिलेशनशिप' और महिलाओं की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। यहाँ एक 19 साल की छात्रा को उसके ही पार्टनर ने शक के चलते न केवल बेरहमी से पीटा, बल्कि दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आखिर क्या था पूरा मामला और क्यों पीड़िता का परिवार पुलिस की धाराओं पर सवाल उठा रहा है? आइए जानते हैं विस्तार से। हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर-69 में आपसी सहमति से रही छात्रा के साथ चरित्र पर शक होने पर मारपीट करने के आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। घायल युवती का दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा है। मूल रूप से त्रिपुरा की रहने वाली युवती गुरुग्राम के सेक्टर-69 स्थित एक पीजी में दिल्ली के शिवम के साथ सहमति संबंध में रह रही थी। आरोपी दिल्ली निवासी शिवम और पीड़िता की शादी को लेकर दोनों के परिवार में बात चल रही थीं। बृहस्पतिवार को आरोपी शिवम की छात्रा के चरित्र पर शक होने को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी बढ़ते हुए मारपीट पर आ गई। आरोपी ने छात्रा को बेरहमी से पीटा। इससे उनके मुंह, हाथ-पैर पर चोटें आईं। पीड़ित छात्रा की मां ने मामले में बादशाहपुर थाने को शिकायत दी थी।एफआईआर में BNS की धारा 115, 118(1), 118(2), 127(2), 69 और 351(2) लगाई गई हैं। विक्टिम की वकील, रीना राय का कहना है कि उसे (विक्टिम) उसका पार्टनर टॉर्चर कर रहा था। मैंने उसके माता-पिता से बात की और उन्होंने मुझे बताया कि उसने हैंड सैनिटाइजर से उसके (विक्टिम) प्राइवेट पार्ट्स में आग लगा दी। यह भी हत्या की कोशिश का मामला है, और दुष्कर्म का चार्ज फाइल नहीं किया गया है। जो भी कन्फर्मेशन दिया गया, वह उसके पिता ने दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।