{"_id":"699abbd502e8360f70028772","slug":"video-gada-ma-maga-vathhaka-sahayata-sava-shavara-ka-aayajana-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में मेगा विधिक सहायता सेवा शिविर का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को वेंकटाचार्य क्लब में मेगा/वृहद विधिक सहायता सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों द्वारा जनपद न्यायाधीश दुर्ग नारायण सिंह की अध्यक्षता में लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गोंडा के तत्वावधान में आयोजित इस मेगा कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश ने किया। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। यहां आमजन को विधिक सहायता, परामर्श तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
नोडल अधिकारी अपर जिला जज दानिश हसनैन, सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव अपेक्षा सिंह, अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
शिविर में लाभार्थियों की सुविधा के लिए डॉक्टरों की टीम भी मौजूद रही, जबकि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन की ड्यूटी लगाई गई थी। अधिकारियों ने बताया कि कैंप के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को लाभान्वित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।