{"_id":"67d00570600ff0daf604585b","slug":"video-safai-karmacharis-started-indefinite-strike-in-dadri-due-to-non-payment-of-honorarium-2025-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : दादरी में मानदेय न मिलने पर सफाई कर्मचारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : दादरी में मानदेय न मिलने पर सफाई कर्मचारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना
चरखी-दादरी में बाढड़ा क्षेत्र के गांवों तैनात सफाई कर्मचारियों ने मानदेय मिलने पर सरकार के खिलाफ रोष जताया और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।
कर्मचारी संजय, रमेश, मनदीप, महेंद्र, राजबीर, शर्मिला, सूरजमुखी, राजबाला आदि ने बताया कि उन्हें दो माह से सरकार की ओर से मानदेय नहीं दिया गया है। ऐसे में उनका घर खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है और अब होली का त्योहार आ गया है। ऐसे में उनका त्योहार रंगीन होते हुए भी फीका रहेगा।
कर्मचारी यूनियन प्रधान सुमेर सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को एक साल से पीएफ और ढ़ाई साल से ईएसआई का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। अब मजबूर होकर उन्होंने धरने का रास्ता अपनाया है। साथ ही सरकार की ओर से जल्द उनका मानदेय नहीं दिया गया तो वे अनिश्चितकालीन धरना जारी रखेंगे और गांवों में कार्य भी बंद रहेगा। मंगलवार को धरने पर करीब 30 कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।