Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
10 to 12 children are visiting the dental specialist's OPD daily at the Fatehabad Civil Hospital; the doctor states...
{"_id":"69bce1a50d834e840a01749e","slug":"video-10-to-12-children-are-visiting-the-dental-specialists-opd-daily-at-the-fatehabad-civil-hospital-the-doctor-states-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में दंत रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में रोजाना पहुंच रहे 10 से 12 बच्चे, चिकित्सक बोले...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में दंत रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में रोजाना पहुंच रहे 10 से 12 बच्चे, चिकित्सक बोले...
बदलती खानपान की आदतें बच्चों के दांतों पर भारी पड़ रही हैं। फास्टफूड, चिप्स और मीठे पेय पदार्थों के बढ़ते सेवन के कारण कम उम्र में ही बच्चों के दांतों में कीड़ा लगने की समस्या तेजी से बढ़ रही है। नागरिक अस्पताल की दंत रोग विशेषज्ञ ओपीडी में रोजाना 10 से 12 बच्चे दांत दर्द, सड़न और मसूड़ों की समस्याओं के साथ पहुंच रहे हैं।
चिकित्सकों के अनुसार, बच्चे जंक फूड खाने के बाद ठीक से ब्रश नहीं करते, जिससे दांतों में प्लाक जम जाता है। यही प्लाक धीरे-धीरे बैक्टीरिया में बदलकर दांतों को नुकसान पहुंचाता है। खासतौर पर रात को बिना ब्रश किए सोने की आदत दांतों के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो रही है।
ये आती है दिक्कतों
दंत विशेषज्ञों के अनुसार
दांतों में कीड़ा लगना (कैविटी)
दांतों में तेज दर्द और संवेदनशीलता
मसूड़ों से खून आना
मुंह से बदबू आना
दांतों का समय से पहले टूटना या सड़ना
खाना चबाने में परेशानी
दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.रश्मि का कहना है कि अभिभावकों को सतर्क रहना जरूरी है। बच्चों को दिन में कम से कम दो बार ब्रश कराना चाहिए, खासकर रात को सोने से पहले ब्रश करना बेहद जरूरी है। इसके अलावा मीठे और चिपचिपे खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित करना चाहिए और समय-समय पर दांतों की जांच करानी चाहिए। यदि बच्चे के दांत में हल्की सी भी समस्या दिखे तो उसे नजरअंदाज न करें। समय पर इलाज कराने से गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।