{"_id":"69bcebbada73b5d6d501263e","slug":"video-blood-donation-camp-in-narwana-on-march-23-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"नरवाना में 23 मार्च को रक्तदान शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुभवी स्वास्थ्य मित्र चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शहीदों की शहादत को समर्पित 14वां विशाल रक्तदान शिविर 23 मार्च को नरवाना की सैनी धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। इस शिविर के मुख्य अतिथि ट्रस्ट के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अजायब सिंह फतेहपुरी होंगे। यह शिविर ट्रस्ट के जिला जींद अध्यक्ष डॉ. सुरेश मलिक की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। शिविर की व्यवस्था की जिम्मेदारी ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. दिलबाग सिंह मोर तथा उचाना ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. संदीप खरकिया को सौंपी गई है। शिविर को सफल बनाने के उद्देश्य से मेट्रो इंस्टीट्यूट में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान ट्रस्ट के सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं और अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि वे इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें और रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता करें। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता रघुबीर जांगड़ा, मंजीत सिंह, जिला फतेहाबाद उप प्रधान महावीर, ब्लॉक नरवाना ट्रस्ट सचिव मेजर सिंह तथा मेट्रो इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर सुनील कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।