Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
CM Flying Team raids Bidha Kheda village in Tohana, Fatehabad, many deficiencies found at milk chilling centre
{"_id":"686f75f13bafb828f805574d","slug":"video-cm-flying-team-raids-bidha-kheda-village-in-tohana-fatehabad-many-deficiencies-found-at-milk-chilling-centre-2025-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में बिढाई खेड़ा गांव में सीएम फ्लाइंग टीम की रेड, मिल्क चिलिंग सेंटर पर पाई गई कई खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में बिढाई खेड़ा गांव में सीएम फ्लाइंग टीम की रेड, मिल्क चिलिंग सेंटर पर पाई गई कई खामियां
मुख्यमंत्री उडनदस्ता (सीएम फ्लाइंग) टीम ने टोहाना क्षेत्र के गांव बिढाई खेड़ा में स्थित एक मिल्क चिलिंग सेंटर पर छापेमारी की। इस रेड का नेतृत्व सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सुनैना ने किया, उनके साथ फतेहाबाद जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. गौरव, एसआई जितेंद्र व एएसई चंद्रपाल भी मौजूद रहे।
सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सुनैना ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव बिढाई खेड़ा में बिना उचित लाइसेंस के जय श्री कृष्णा सीलिंग सेंटर का संचालन किया जा रहा है, जहां दूध संग्रहण व चिलिंग का कार्य नियमों के विपरीत तरीके से किया जा रहा है। सूचना के आधार पर जब टीम ने सुबह-सुबह मौके पर पहुंचकर जांच की, तो सेंटर में कई खामियां सामने आईं।
जांच के दौरान सेंटर संचालक राजकुमार से लाइसेंस और अन्य रिकॉर्ड की मांग की गई, लेकिन टीम को वहां सीलिंग सेंटर संचालन से संबंधित कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला। हैरानी की बात यह रही कि संचालक के पास केवल मोबाइल फूड वेंडर का लाइसेंस पाया गया।
टीम को यह भी जानकारी मिली कि सेंटर पर दूर-दराज़ के रूट से दूध की गाड़ियां आती हैं, जहां दूध को ठंडा कर पुनः उसी गाड़ी में लोड किया जाता है। इस प्रक्रिया के लिए संचालक द्वारा प्रति किलोग्राम के हिसाब से शुल्क वसूला जा रहा है। मौके पर कोई रजिस्टर्ड रिकॉर्ड, रजिस्टर या लैब अटेंडेंट भी मौजूद नहीं था, जो कि खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है। मौके पर सफाई व्यवस्था सही नहीं पाई गई।
सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सुनैना ने कहा कि सरकार के निर्देशों के तहत खाद्य पदार्थों से जुड़े किसी भी कार्य के लिए संबंधित विभाग से उचित लाइसेंस लेना अनिवार्य है। यदि कोई व्यक्ति बिना लाइसेंस के या नियमों की अनदेखी करते हुए खाद्य व्यवसाय करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि खाद्य पदार्थों में मिलावट या किसी भी तरह की अनियमितता पाई जाती है, तो दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस छापेमारी की पूरी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।