{"_id":"6a0c1c277194dd184f07d2bf","slug":"video-congress-leaders-stage-protest-against-rising-petrol-and-diesel-prices-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन
देश में लगातार बढ़ रही पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आज कांग्रेस सड़कों पर उतरी और फतेहाबाद लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया। फतेहाबाद कांग्रेस के जिला प्रधान अरविंद शर्मा की अगुवाई में कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठ गए इसके बाद फतेहाबाद के सीटीएम को राष्ट्रपति के नाम मांग पत्र सौंपा गया।
मीडिया से बातचीत करते हुए फतेहाबाद कांग्रेस के जिला प्रधान अरविंद शर्मा ने बताया कि देश में लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ रही है जो कि महंगाई पर सीधा असर डालती है और महंगाई लगातार बढ़ रही है। जिसके कारण आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नीट पेपर लीक मामले को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा के राज में लगातार पेपर लीक हो रही है। जिसके चलते आज का युवा परेशान है। 5 से 6 युवा नीट को लेकर आत्महत्या कर चुके हैं और लगातार परेशानी बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि आज इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस सड़कों पर उतरी है और बीजेपी को नींद से जगाने का काम कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।