{"_id":"69bb72aad5d2551f710b708b","slug":"video-consumers-blocked-the-highway-after-not-getting-lpg-cylinders-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: रसोई गैस सिलिंडर न मिलने पर उपभोक्ताओं ने हाईवे पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: रसोई गैस सिलिंडर न मिलने पर उपभोक्ताओं ने हाईवे पर लगाया जाम
गैस सिलिंडर न मिलने से परेशान उपभोक्ताओं ने वीरवार सुबह स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। उपभोक्ताओं ने सुबह करीब 6.30 बजे से 7.30 बजे तक एक घंटे जाम रखा और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जाम से फतेहाबाद व रतिया से पंजाब के बुढलाडा जाने वाला रास्ता बाधित हो गया। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार रशविंदर सिंह, थाना प्रभारी पुष्पा सिहाग मौके पर पहुंची और एजेंसी अधिकारियों के से बात करके आश्वासन देकर जाम खुलवाया। एजेंसी संचालकों ने कहा कि शाम तक गाड़ी पहुंचेगी, इसके बाद सुबह सप्लाई दी जा सकेगी। उपभोक्ताओं ने बताया कि वे पिछले तीन-चार दिनों से लगातार गैस एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं। उन्हें न तो सिलिंडर मिल रहा है और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया जा रहा है। इस समस्या से परेशान होकर उन्होंने हाईवे जाम कर प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। अनिल कुमार, दयाल राम, मोहित, अमित सहित अन्य प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे सुबह 4 बजे से लाइनों में लगते हैं। मगर सिलिंडर नहीं मिल पाता है। जब तक उन्हें गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं करवाया जाएगा, तब तक वे जाम नहीं खोलेंगे। सिलिंडर नहीं मिलने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने एजेंसी संचालकों को भी निर्देश दिए कि वह उपभोक्ताओं को स्पष्ट जानकारी दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।