Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
In Fatehabad, the joint director inspected three schools of the district regarding the digital board, there was no facility when the power went out
{"_id":"686f6e72742f6877bd0f58be","slug":"video-in-fatehabad-the-joint-director-inspected-three-schools-of-the-district-regarding-the-digital-board-there-was-no-facility-when-the-power-went-out-2025-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में डिजिटल बोर्ड को लेकर संयुक्त निदेशक ने जिले के तीन स्कूलों का किया निरीक्षण, लाइट जाने पर नही सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में डिजिटल बोर्ड को लेकर संयुक्त निदेशक ने जिले के तीन स्कूलों का किया निरीक्षण, लाइट जाने पर नही सुविधा
सरकार के आदेश पर शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक सुरेंद्र सिंह बैनीवाल ने वीरवार को फतेहाबाद पहुंचे और यहां उन्होंने शहर में चल रहे राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, और बड़ोपल व धांगड़ के स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान पढ़ाई में डिजिटल तकनीकी के प्रयोग की जानकारी ली गई। निदेशक ने जाना कि डिजिटल बोर्ड के माध्यम से स्टूडेंट्स को पढ़ाया जा रहा है या नहीं। इसके अतिरिक्त टीचर्स द्वारा पढ़ाई करवाने के समय डिजिटल तकनीकों का कितना प्रयोग हो रहा है।
ज्वाइंट डायरेक्टर सुरेंद्र सिंह ने अपने निरीक्षण में पाया कि जिले के विद्यालयों में 80 फीसदी डिजिटल बोर्ड यूज हो रहे हैं। जब लाइट नहीं होती है, उस स्थिति में डिजिटल बोर्ड का प्रयोग नहीं हो पाता है। बाकी समय में टीचर डिजिटल बोर्ड के जरिए ही पढ़ाई करवाते हैं।
इसके अलावा स्कूलों में डिजिटल बोर्ड का ब्लैक बोर्ड की तरह प्रयोग हो रहा है जो कि गलत है उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए की डिजिटल बोर्ड का प्रयोग डिजिटल की तरह ही करें और वाई-फाई से जोड़े। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई जिला विज्ञान विशेषज्ञ मुकेश मेहता, जिला गणित विशेषज्ञ रमेश कुमार,एफएलएन के कोऑर्डिनेटर धर्मपाल गोस्वामी भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।