Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
INLD leader Kunal Karan extended his support to the sanitation workers' strike in Tohana, Fatehabad.
{"_id":"69fc5de53de75bf3990f22cb","slug":"video-inld-leader-kunal-karan-extended-his-support-to-the-sanitation-workers-strike-in-tohana-fatehabad-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में इनेलो नेता कुणाल कर्ण ने सफाई कर्मियों की हड़ताल को दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में इनेलो नेता कुणाल कर्ण ने सफाई कर्मियों की हड़ताल को दिया समर्थन
टोहाना में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को इनेलो नेता कुणाल कर्ण ने खुला समर्थन दिया है। कर्ण ने राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के धोती-कुर्ता और कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह के टोपी पहनने पर कटाक्ष करते हुए दोनों दलों के नेताओं के आपस में मिले होने व कर्मचारियों की अनदेखी करने का आरोप लगाया
कुणाल कर्ण ने कहा कि सफाई कर्मचारी अपनी जायज मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, मगर सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही। चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़ा जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा। उन्होंने तीखे तेवर में कहा कि कर्मचारी भाजपा-कांग्रेस नेताओं के घरों के आगे कूड़ा डालें, वे खुद ट्रॉली भरकर लाने को तैयार हैं।
कर्ण का आरोप है कि सरकार चुनाव में व्यस्त है और कर्मचारियों की सुध नहीं ले रही। उन्होंने दो टूक कहा कि समस्याओं का हल न निकला तो विरोध तेज होगा और जिम्मेदारों के घरों के बाहर कूड़ा डालकर प्रशासन को जगाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार तमाशबीन बनी है। इनेलो सफाई कर्मचारियों के सम्मान और हक की लड़ाई में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
अब देखना यह है कि प्रशासन इस चेतावनी को कितनी गंभीरता से लेता है और कर्मचारियों की मांगों पर क्या कदम उठाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।