{"_id":"69bbc343f6874ccf3708665a","slug":"video-the-food-and-supplies-controller-inspected-gas-agencies-in-ratia-fatehabad-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के रतिया में खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक ने किया गैस एजेंसियों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के रतिया में खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक ने किया गैस एजेंसियों का निरीक्षण
गैस मिलने में हो रही दिक्कतों के चलते गैस उपभोक्ताओं द्वारा वीरवार सुबह जाम लगाने के बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने दोपहर को गैस एजेंसी का निरीक्षण किया और उनके रिकॉर्ड और गैस स्टॉक की जांच पड़ताल की निरीक्षण करने आए।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कुशल बुरा, इंस्पेक्टर यादवेंद्र सिंह गिल ने गैस एजेंसी के निरीक्षण के दौरान गैस सिलेंडर लेने आए गैस उपभोक्ताओं से उन्हें आ रही समस्याओं के बारे में भी विस्तार से चर्चा की और गैस एजेंसी संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए की अगर गैस सिलेंडर वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही पाई गई तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि गैस एजेंसी संचालक सरकार के निर्देशानुसार ईमानदारी से गैस सिलेंडर की सप्लाई करें।
डीएफएससी कुशल बुरा ने बताया कि यह एक सामान्य रूटीन चेकिंग है, जिसके तहत एजेंसियों में किसी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सुबह उपभोक्ताओं द्वारा लगाए गए जाम के मामले को भी गंभीरता से लिया गया है और जहां भी कमी पाई जाएगी, वहां नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।