{"_id":"6a0d7dae3aae7937630c35c9","slug":"video-woman-dead-body-tampered-with-at-cremation-ground-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: महिला के शव से छेड़छाड़, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: महिला के शव से छेड़छाड़, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस
रतिया शहर के राम बाग श्मशान घाट में जलती चिता के साथ कथित छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने मृतक महिला के भाई अवतार की शिकायत पर तीन लोगों हरपाल सिंह , रणजीत सिंह और सन्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के गांव बरे, तहसील बुढलाडा निवासी अवतार सिंह ने आरोप लगाया है कि 14 मई की शाम करीब 6 बजे राम बाग श्मशान घाट में उसकी बहन की जलती चिता को बुझाकर शव अवशेषों के साथ छेड़छाड़ की गई, जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची।
परिजनों ने की गिरफ्तारी की मांग
वहीं, मृतका के मायका पक्ष से बड़ी संख्या में लोग एएसपी से मिलने रतिया पहुंचे। एएसपी से मिलने के बाद उन्होंने पुलिस को 36 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर इस मामले में सभी आरोपियों की 36 घंटों में गिरफ्तारी न हुई तो वे रतिया में पहुंचकर प्रदर्शन और घेराव करेंगे। पंजाब से आए मृतका के मायके पक्ष के इक़बाल सिंह, अवतार सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया है कि शमशान घाट में लगे सीसीटीवी में चिता से छेड़छाड़ करते, उस पर पानी डालते हुए लोग साफ नजर आ रहे हैं। मगर पुलिस ने मामले की गंभीरता को नहीं समझा और अब एक मामला दर्ज किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।