Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Farmers' meeting to go from village to village regarding US-India trade deal, Parliament siege announced on March 9
{"_id":"69a2ac681b400d1513056894","slug":"video-farmers-meeting-to-go-from-village-to-village-regarding-us-india-trade-deal-parliament-siege-announced-on-march-9-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेरिका-भारत की ट्रेड डील को लेकर गांव-गांव जाएगी किसान सभा, 9 मार्च को संसद के घेराव का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका-भारत की ट्रेड डील को लेकर गांव-गांव जाएगी किसान सभा, 9 मार्च को संसद के घेराव का एलान
अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा राज्य कमेटी ने किसान आंदोलन की घोषणा की है। पृथ्वी प्रभात भवन हिसार में राज्य अध्यक्ष बलबीर सिंह ,किसान सभा राज्य महासचिव सुमित दलाल ने मीडिया से कहा कि अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील किसानों का बर्बाद कर देगी। इस डील को रद्द कराने के लिए गांव गांव में मीटिंग करते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजे जाएंगे। किसान सभा 9 मार्च को दिल्ली जंतर मंतर पर होने वाली किसान मजदूर संसद में हिस्सा लेगी । संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा से तालमेल कर राज्य स्तर पर किसान पंचायतें की जाएगी। 23 मार्च को शहीदी दिवस पर साम्राज्यवाद विरोधी दिवस मनाया जाएगा। 24 अगस्त की दिल्ली रैली में हिस्सा लेगी।
किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश के किसान और मजदूरों को झूठ बोल कर अमेरिका , ऑस्ट्रेलिया और यूरोपीय यूनियन के देशों के साथ जो मुक्त व्यापार समझौते करे रही है वो देश के किसान को बर्बाद करने वाले है । यदि केंद्र की मोदी सरकार अमेरिका से होने वाले इन व्यापार समझौतों को अंतिम रूप देती है तो सस्ते कृषि उत्पादों, डेयरी, दालों, कपास, मक्का, सोयाबीन आदि का बड़े पैमाने पर आयात बढ़ेगा। जिससे देश के किसानों को अपनी उपज का लाभकारी मूल्य मिलना और भी कठिन हो जाएगा। पहले से ही बढ़ती लागत, घटते दाम और प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे किसानों पर यह अतिरिक्त आर्थिक बोझ होगा।
भारत अमेरिका के खेती-बाड़ी के सामान पर अपने टैरिफ को 30%-150% से घटाकर ज़ीरो करने पर राज़ी हो गया है, वहीं अमेरिका अब भारतीय सामान पर 18% टैरिफ लगाएगा, जो पहले के एवरेज 2.5% से लगभग 7 गुना ज्यादा है। 18% की इस बढ़ोतरी को भारत सरकार के वार्ताकार ट्रंप के भारत पर दबाव बनाने के लिए लगाए गए 50% टैरिफ से राहत के तौर पर बता रहे हैं। बैठक में,डिंपल, शमशेर नंबरदार,सतबीर धायल, जग रोशन, सतबीर धायल, विष्णुदत्त शर्मा, सुनील मलिक, दिनेश सिवाच आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।