बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hansi: Rain makes the weather pleasant, but Hansi bus stand turns into a pond; thousands of passengers inconvenienced.

हांसी:-बारिश से मौसम हुआ सुहावना, लेकिन हांसी बस स्टैंड बना तालाब; हजारों यात्री परेशान

Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:36 PM IST
Hansi: Rain makes the weather pleasant, but Hansi bus stand turns into a pond; thousands of passengers inconvenienced.
हांसी:-बारिश से मौसम हुआ सुहावना, लेकिन हांसी बस स्टैंड बना तालाब; हजारों यात्री परेशान संवाद न्यूज एजेंसी हांसी। वीरवार सुबह से हुई बारिश ने जहां लोगों को कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। वहीं शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। शहर के बस स्टैंड की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर सामने आ गई। बारिश के बाद पूरे बस स्टैंड समेत शहर में पानी भर गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है। वीरवार सुबह 5 बजे से तेज हवाएं चलने लगी। कुछ देर बाद बूंदाबांदी शुरू हुई व फिर तेज बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। लेकिन निचले क्षेत्रों में जलभराव हो गया। लोग जब घरों से काम के लिए निकले तो उन्हें सड़कों पर जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। वहीं जलभराव से बाजार भी देरी से खुले। बस स्टैंड पर बारिश का पानी भरने से हालात बदतर हो गए। बसों तक पहुंचने के लिए यात्रियों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोग महावीर सिंह का कहना है कि हर बारिश में यही स्थिति बनती है, लेकिन प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। आनंद ने कहा कि आज की बारिश से मौसम काफी सुहावना हो गया है और कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। लेकिन हांसी बस स्टैंड पर हर बार की तरह इस बार भी पानी भर गया। वही यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। विधायक विनोद भयाना को इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए, ताकि बस स्टैंड पर जलभराव से लोगों को राहत मिल सके। बस स्टैंड ट्रैफिक मैनेजर सतबीर सिंह ने भी इस समस्या पर टालमटोल भरा जवाब दिया। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर हजारों यात्रियों की परेशानी का स्थायी समाधान कब होगा। बारिश ने जहां मौसम को खुशनुमा बनाया, वहीं बस स्टैंड की बदहाली ने प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

ग्रेटर नोएडा: गैस सिलेंडर फटने से लेबर कैंप में लगी आग, छह दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

02 Jul 2026

Harda News: नहर किनारे खेत में मिला महिला का शव, पुलिस को हत्या की आशंका; जांच में जुटी टीम

02 Jul 2026

GPM News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में NH-45 पर बारिश से कीचड़ ही कीचड़, घंटों जाम से यात्री परेशान

Video: रिमझिम बारिश से लखनऊ का मौसम हुआ सुहाना, लोगों को गर्मी से राहत

02 Jul 2026

Video: यूपीटीईटी को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जॉइंट सीपी ने तैयारियों की समीक्षा की

02 Jul 2026
विज्ञापन

फिरोजपुर में देर रात रिमझिम बारिश, तेज हवाओं से बिजली आपूर्ति ठप

Ujjain: आषाढ़ कृष्ण पक्ष की तृतीया पर हुई भस्म आरती, बाबा श्री महाकाल के दरबार में ढोल-नगाड़े की रही गूंज

02 Jul 2026
विज्ञापन

तीन वर्षों से लगातार ढैंचा की खेती कर रहे किसान, VIDEO

01 Jul 2026

Meerut: सुबह से नहीं आई बिजली, माधवपुरम बिजलीघर पर लोगों का हंगामा

01 Jul 2026

सड़कों पर चलना दुश्वार, गड्ढा भरने का 420 सड़कें कर रहीं इंतजार; VIDEO

01 Jul 2026

दालमंडी में पांच मस्जिदों पर चला हथौड़ा, VIDEO

01 Jul 2026

सामनेघाट के श्री वैष्णव मठ के पास लटकते बिजली तार बने खतरा, भक्तों ने की व्यवस्था सुधारने की मांग, VIDEO

01 Jul 2026

प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व हुआ मूर्ति का नगर भ्रमण कार्यक्रम, VIDEO

01 Jul 2026

प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व हुआ मूर्ति का नगर भ्रमण कार्यक्रम, VIDEO

01 Jul 2026

छह माह से टूटा नाली का ढक्कन, हादसों का बना कारण; VIDEO

01 Jul 2026

70 साल पुराने 20 से ज्यादा पुल-पुलियों पर दौड़ रही जिंदगी, रोज दो हजार लोगों का आवागमन; VIDEO

01 Jul 2026

सकलडीहा की घटना के विरोध में मुगलसराय के अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, VIDEO

01 Jul 2026

सकलडीहा तहसील में अधिवक्ताओं का हंगामा, आरोपी लिपिक के निलंबन की उठी मांग; VIDEO

01 Jul 2026

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर संस्मरण पखवाड़े के तहत कार्यकर्ता सम्मेलन, VIDEO

01 Jul 2026

अमर उजाला ने चिकित्सा नायकों को किया सम्मानित, शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राकेश सचान

01 Jul 2026

Meerut: चार घंटे में कर दिया सिपाही की मां की हत्या का खुलासा

01 Jul 2026

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम कानपुर पहुंचे

01 Jul 2026

अकराबाद में ट्रक से मजदूर की मौत, परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

01 Jul 2026

गोलू हत्याकांड में उपद्रव करने वाले तीन नामजद समेत 50 पर बलवा की रिपोर्ट दर्ज

01 Jul 2026

श्रावस्ती: लाखों की जमीन हड़पने का आरोप, कार्रवाई के लिए टंकी पर चढ़ी महिला

01 Jul 2026

3200 करोड़ के अवैध लेनदेन का आरोपी इनामी फैज गिरफ्तार, अब चार्जशीट की तैयारी

01 Jul 2026

गाजीपुर में 36,960 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, VIDEO

01 Jul 2026

उपग्रह आधारित रोवर मशीन से होगी सटीक पैमाइश, VIDEO

01 Jul 2026

पगडंडी के रास्ते खेत पहुंचे डीएम, रोवर तकनीक से पैमाइश अभियान का किया शुभारंभ; VIDEO

01 Jul 2026

एसपी ने आधुनिक सर्विलांस कक्ष का किया शुभारंभ, VIDEO

01 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed